सांवरिया को अपना बनाकर तो देखो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मंदिर के अंदर जिन्हे तुमने देखा,

उन्हें मन के अंदर बिठाकर तो देखो,

दुनिया को अपना बनाकर तो देखा,

सांवरिया को अपना बनाकर तो देखो,

मंदिर के अंदर...........

तेरी पल में झोली ये भर देंगे बाबा,

दुःख दर्द ज़िन्दगी के हर लेंगे बाबा,

मिलेगा तुम्हे भी इन्ही से सहारा,

चौखट पे दामन फैला कर तो देखो,

मंदिर के अंदर...........

बिगाड़ेगा क्या तुम्हारा दुखो का समंदर,

हारे के सहारे हैं मेरे श्याम सुन्दर,

बदल देंगे तक़दीर पल में तुम्हारी,

चरणों में सर को झुका कर तो देखो,

मंदिर के अंदर...........

अवध में धनुष बाण धारे हुए हैं,

वहीँ वृन्दावन में बंसी बजाते,

वही राजेश्वर हैं यही श्याम बाबा,

पर्दा भरम का हटा कर तो देखो,

मंदिर के अंदर...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।