चाहे कृष्ण कहो या राम

अनुराधा पौडवाल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जग में सुन्दर हैं दो नाम,

चाहे कृष्ण कहो या राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

माखन ब्रज में एक चुरावे,

एक बेर भिलनी के खावे,

प्रेम भाव से भरे अनोखे,

दोनों के हैं काम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम,

जग में सुन्दर हैं दो नाम,

चाहे कृष्ण कहो या राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम......

एक ह्रदय में प्रेम बढ़ावे,

एक ताप संताप मिटावे,

दोनों सुख के सागर हैं,

और दोनों पूरण काम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम,

जग में सुन्दर हैं दो नाम,

चाहे कृष्ण कहो या राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम......

एक कंस पापी को मारे,

एक दुष्ट रावण संहारे,

दोनों दीन के दुःख हरत हैं,

दोनों बल के धाम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम,

जग में सुन्दर हैं दो नाम,

चाहे कृष्ण कहो या राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम......

एक राधिका के संग राजे,

एक जानकी संग बिराजे,

चाहे सीता-राम कहो,

या बोलो राधे-श्याम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम,

जग में सुन्दर हैं दो नाम,

चाहे कृष्ण कहो या राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो श्याम श्याम श्याम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।