अल्लाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम,

सबको सन्मति दे भगवान,

सबको सन्मति दे भगवान,

अल्लाह तेरो नाम.....

माँगों का सिन्दूर ना छूटे,

माँगों का,

सिन्दूर ना छूटे,

माँ बहनो की आस ना टूटे,

माँ बहनो की,

आस ना टूटे,

देह बिना, दाता, देह बिना,

भटके ना प्राण,

सबको सन्मति दे भगवान,

अल्लाह तेरो नाम.....

ओ सारे जग के रखवाले,

ओ सारे जग के रखवाले,

निर्बल को बल देने वाले,

निर्बल को बल देने वाले,

बलवानो को,

ओ, बलवानो को दे दे ज्ञान,

सबको सन्मति दे भगवान,

अल्लाह तेरो नाम,

ईश्वर तेरो नाम,

अल्लाह तेरो नाम,

ईश्वर तेरो नाम,

अल्लाह तेरो नाम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।