मेरा साथी श्याम सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा तो एक ही साथी श्याम सरकार है,

खाटू वाले की मुझपे किरपा अपार है,

मुझको फिर कैसा डर जब श्याम मेरा रहबर,

मिलता रहा मुझे बाबा तेरा प्यार है.....

बिगड़े मेरे हालात ये थे खुशियों के कहीं आसार ना थे,

सुख में रहते जो पास मेरे दुःख में वो रिश्तेदार ना थे,

साथ तूने तब दिया करता हूँ मैं शुक्रिया,

चल रही सांसें मेरी तेरा उपकार है.....

मेरी ख़ामोशी पढता है ये बिन मांगे ही सब देता है,

खुशियां बांटे तू ही सबको बदले में कुछ ना लेता है,

तुमसे ही हर आस है तुमपे ही विश्वास है,

तेरी रहमतों से चलता मेरा परिवार है.....

जबसे पकडे हैं पाँव तेरे फिर हाथ कहीं भी ना जोड़े,

जिसको थामे खाटूवाला फिर साथ कभी भी ना छोड़े,

तू ही मेरी ज़िन्दगी तू ही मेरी हर ख़ुशी,

तेरे सचिन का बाबा तू ही आधार है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।