हो गया इंतजार पूरा आया मेला श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हो गया इंतजार पूरा,

आया मेला श्याम का,

आया मेला श्याम का जी,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का

खाटु से चलकर हवाएँ,

लायी ये सन्देश है,

श्याम ने हमको पुकारा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का

रुक रहे ना पैर मेरे,

कह रहे खाटु चलो,

सांवरा करता ईशारा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का

सज रही हर एक गलियां,

सज रहा मंदिर तेरा,

सज रहा खाटु हमारा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का

देखकर सर घूम जाए,

ऐसा ये दरबार है,

स्वर्ग से सुन्दर नजारा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का

चल पड़े है निशान लेकर,

प्यारे मेरे श्याम के,

कितना है सुन्दर नजारा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का

रींगस से खाटु तलक तो,

भक्तो का ही शोर है,

लगता है हर भक्त प्यारा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का

देखले इक बार आके,

सांवरे के द्वार पे,

आओगे ‘माधव’ दौबारा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पूरा,

आया मेला श्याम का,

आया मेला श्याम का जी,

आया मेला श्याम का,

हो गया इंतजार पुरा,

आया मेला श्याम का,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।