तेरी झोली भर दे सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू पल्ला फैला कर देख हो देख, तेरी झोली भर दे सांवरिया.....

दुनिया में यह दातार बड़ा,

भक्तों से करता प्यार बड़ा,

बदले किस्मत की रेख हो लेख,

तेरी झोली भर दे सांवरिया......

शरणागत का यह रखवाला,

भक्तों पर हो जाए मतवाला,

मत काड मीन और मेक हो मेक,

तेरी झोली भर दे सांवरिया.....

मेरा श्यामसुंदर दिलदार सुनो,

यह है यारों का यार सुनो,

मेरा मालिक जग में एक हो एक,

तेरी झोली भर दे सांवरिया.....

जब देने पर ये आता है,

सांवरिया सेठ बन जाता है,

यह सेठ होगा अभिषेक हो सेठ,

तेरी झोली भर दे सांवरिया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।