राम नाम की ओढ़ चुनरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे

राम नाम की ओढ़ चुनरिया,

देखो मीरा जोगन बनी रामा रामा हरे हरे,

वह तो ब्रज की गली घूमे रामा रामा हरे हरे.....

राम नाम की ओढ़ चुनरिया,

देखो सबरी फुलवा चुने रामा रामा हरे हरे,

बेरों की छपरिया भरे रामा रामा हरे हरे......

राम नाम की ओढ़ चुनरिया,

द्रुपद सभा में हाथ जोड़ खड़े रामा रामा हरे हरे,

उसका चिर अंबर में लगे रामा रामा हरे हरे......

राम नाम की ओढ़ चुनरिया,

नरसी जूनागढ़ चले रामा रामा हरे हरे,

पटले पर मोहन खड़े रामा रामा हरे हरे......

राम नाम की ओढ़ चुनरिया,

काशी में हरिश्चंद्र बीके रामा रामा हरे हरे,

पानी के घड़ा उठे रामा रामा हरे हरे......

राम नाम की ओढ़ चुनरिया,

तेरे द्वारे पर भक्त खड़े राम राम हरे हरे,

सब का बेड़ा पार करे रामा रामा हरे हरे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।