मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मन भूल मत जइयो,

राधा रानी के चरण,

राधा रानी के चरण,

महारानी के चरण,

मन भुल मत जइयो,

राधा रानी के चरण…….

राधा राधा रटत ही,

सब व्याधा मिट जाए,

कोटि जनम की आपदा,

कोटि जनम की आपदा,

नाम लेत मिट जाए,

मन भुल मत जइयो,

राधा रानी के चरण…….

राधे तू बड़ भागिनी,

कौन तपस्या किन,

तीन लोक के है जो स्वामी,

तीन लोक के है जो स्वामी,

वो तेरे आधीन,

मन भुल मत जइयो,

राधा रानी के चरण…….

वृन्दावन के वृक्ष का,

मरम ना जाने कोई,

डार डार और पात पात पे,

डार डार और पात पात पे,

राधे राधे होए,

मन भुल मत जइयो,

राधा रानी के चरण…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।