चरणों में अरदास

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा तेरे पास आया हूँ,

चरणों में तेरे अरदास लाया हूँ………..

सच्चा है दरबार तुम्हारा,

संकट काटो श्याम हमारा,

जब जब भीड पड़ी भगतों पे,

दाता नंगे पाँव पधार,

दुःख हरना मेरे दुःख हारना,

तेरा गुण गाया हूँ,

चरणों में………….

दीन दयाल दया के सागर,

फिर क्यूँ खाली मेरी गागर,

विनती मेरी तुम सुन लेना,

श्याम मुरारी नटवर नागर,

भर देना झोली भर देना,

यही आस लाया हूँ,

चरणों में………….

जब फाल्गुन का मेला आये,

हमको पास बुलाना होगा,

मैं मारूंगा भर पिचकारी,

तुम्को रंग लगाना होगा,

खेलूँगा होली खेलूँगा,

रंग गुलाल लाया हूँ,

चरणों में……………

जब जब तेरी याद सताए,

श्याम सुन्दर नैनों में पाए,

सब भक्तों की यही कामना,

सारा जग सुखी हो जाये,

करदेना सुखी कर देना,

तेरा गीत गाया हूँ,

चरणों में…………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।