दुर्गा नाम है तेरा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दुर्गा नाम है तेरा,

काली नाम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा,

दुर्गा नाम है तेरा,

काली नाम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा……

जब भक्तों पे संकट, है आये,

अपने आँचल में हमको सुलाए,

दुर्गा नाम है तेरा,

काली है नाम है तेरा,

पार सबको लगाना,

मैया काम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा……

वो तो देती है, सबको सहारा,

इसने लाखो को पार उतारा,

दुर्गा नाम है तेरा,

काली है नाम है तेरा,

गिरते को उठाना,

मैया काम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा……

माँ की ममता को,

पहले समझ ले,

जाके मैया के पाँव पकड़ ले,

दुर्गा नाम है तेरा,

काली है नाम है तेरा,

सब पे ममता लुटाना,

मैया काम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा……

चाहे दुर्गा कहो, चाहे काली कहो,

जगदम्बे कहो या शेरावाली कहो,

दुर्गा नाम है तेरा,

काली है नाम है तेरा,

बनवारी तुझे मैया प्रणाम है मेरा,

मैया काम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा……

दुर्गा नाम है तेरा,

काली नाम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा,

दुर्गा नाम है तेरा,

काली नाम है तेरा,

लाज सबकी बचाना मैया,

काम है तेरा……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।