हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं,

ये दुनिया वाले जलते हैं,

हम तो बाबा के भरोसे चलते है,

बाबा ने हमको चलना सिखाया,

सब भक्तो से मिलना सिखाया,

हम तो सीना तान निकलते हैं,

हम तो बाबा के भरोसे चलते है,

बाबा हमारा साथी कहाए,

बन के सहारा नाती कहाए,

हम तो इनके भरोसे पलते हैं,

हम तो बाबा के भरोसे चलते है,

दुनिया वाले क्या पहचाने,

श्याम हमारे दिल की जाने,

इनके नाम से संकट टलते हैं,

हम तो बाबा के भरोसे चलते है,

‘दास कन्हैया’ भजन सुनाए,

बाबा ये तेरी किरपा चाहे,

इनके नाम के दीपक जलते हैं,

हम तो बाबा के भरोसे चलते है,

हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं,

ये दुनिया वाले जलते हैं,

हम तो बाबा के भरोसे चलते है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।