गोपाल मेरे इन वालों का कुछ ख्याल राखिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भरी सभा में इन बहनों का मान राखिए,

गोपाल मेरे इन वालों का कुछ ख्याल राखिए.....

अरे वह दुशासन अन्याई,

मैं बाल पकड़ धरती पर गिराई,

सर से उतरी साड़ी बिरन मेरी लाज राखिए,

गोपाल मेरे इन वालों का कुछ ख्याल राखिए.....

अरे वह दुर्योधन अन्याई,

मैं नंगी जांघों पर बैठाई,

इनके खून से तू मेरे बालों को बांधिऐ,

गोपाल मेरे इन वालों का कुछ ख्याल राखिए.....

अरे मैं पांच पति की नारी,

गर्दन सबने नीचे डारी,

मेरी साड़ी का गिरधारी तू पल्ला थामिए,

गोपाल मेरे इन बालों का कुछ ख्याल राखिए.....

अरे वह दुर्योधन अन्याई,

उसने फैसले की ठहराई,

मेरी तरफ से फैसले की टाल राखिए,

गोपाल मेरे इन बालों का कुछ ख्याल राखिए......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।