दिल मेरा लूट लिया कारे ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल मेरा लूट लिया कारे ने कारे ने मुरली वाले ने....

मीरा ने पुकारा श्याम दौड़ा चला आया,

विष का बहाना लिया कारे ने अमृत बनाया मुरली वाले ने.....

द्रुपद ने पुकारा श्याम दौड़ा चला आया,

चीर का बहाना लिया कारे ने लाज बचाई मुरली वाले ने.....

नरसी ने बुलाया श्याम दौड़ा चला आया,

टूटी गाड़ी सवाली कारे ने भात भराया मुरली वाले ने.....

कर्मा ने बुलाया श्याम दौड़ा चला आया,

खिचड़ी का बहाना लिया कारे ने दरस दिखाया मुरली वाले.....

मोरध्वज ने बुलाया श्याम दौड़ा चला आया,

शेर का बहाना लिया कारे ने लाल बचाया मुरली वाले ने.....

हरिश्चंद्र ने बुलाया श्याम दौड़ा चला आया,

धर्म बचाया कारे ने घड़ा उठाया मुरली वाले ने.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।