सबको मिले तेरा ही साथ

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तेरी शरण में आके जिसने करी पुकार,

तेरी करुणा ने किया उसका ही उद्धार…….

सबको मिले तेरा ही साथ साई बाबा रे,

सबके सिर पे हो तेरा ही साथ साई बाबा रे,

साई बाबा रे के साई बाबा रे…….

तेरे दर पे सभी सवाली दर्शन को आये,

तेरी शरण में आके मुराद वो पाए,

सुनता है सबकी बात साई बाबा रे.....

माँ की निराशा को तू आशा में बदले,

जो हो मुसीबत की मारी दर पे संभले,

खत्म होती गम की रात साई बाबा रे.....

तेरी सूरत सी नहीं साई कोई मूरत,

सारे जग में तुझसे ना कोई खूबसूरत,

करे खुशियों की बरसात साई बाबा रे......

श्रद्धा से बाबा जिसने तुझे पुकारा है,

साई तू बना उसी का ही सहारा है,

सबको तुमने दी सौगात साई बाबा रे………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।