ॐ हनु हनु हनु हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमान,

संकट मोचन जय हनुमान,

मन वांछित पावे बरदान,

जो तनमन से कीजे ध्यान,

ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमान, संकट मोचन जय हनुमान……

बल बुद्धि शक्ति के दाता,

सबको निर्भीक बनाता,

बजरग बाण जो रोज गाता,

जीवन उसका सफल हो जाता,

भक्ति भाव से जो पूजे,

पाता है मान सम्मान….

भूत प्रशाच सब दूर भागे,

बजंरग वली जब सुनावे,

जो हनुमान के दर्शन पावे,

मन क्रम बचन साहस आबे,

सब दुख दूर करेंगे सारे,

जय जय जय हनुमान….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।