मैंने माना तुम्हे अपना यार सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

साथ देना मेरा हर बार सांवरे,

मैंने माना तुम्हे अपना यार सांवरे,

साथ देना मेरा...........

मैंने दुनिया को ठुकरा दिया है,

नाम जब से तेरा ले लिया है,

मेरे श्याम सांवरे मेरे श्याम धणी,

मुझको हर पल मिले तेरा प्यार सांवरे,

मैंने माना तुम्हे अपना यार सांवरे,

साथ देना मेरा...........

श्याम तुमको है अपना बनाया,

छवि तेरी को दिल में बसाया,

मेरे श्याम सांवरे मेरे श्याम धणी,

अब नैया लगाओ मेरी पार सांवरे,

मैंने माना तुम्हे अपना यार सांवरे,

साथ देना मेरा...........

दिल ये लगता नहीं है कहीं पे,

आसमा में भी तू है ज़मी पे,

मेरे श्याम सांवरे मेरे श्याम धणी,

इक नज़र तो मुझे भी निहार सांवरे,

मैंने माना तुम्हे अपना यार सांवरे,

साथ देना मेरा...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।