आज अयोध्या के आये है राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

आज अयोध्या के आये है राम,

धूम मची है चारो ही धाम,

नाचे रे गाये सब दीप जलाय..... धूम मची है चारो ही धाम.....

माता कौशल्या के आँखों के तारे,

दसरथ जी के है राज दुलारे,

भाई भरत के प्राण है राम..... धूम मची है चारो ही धाम.....

भक्त हनुमंत रटता श्री राम,

पत्थर भी तिरता लिखा था जो नाम,

कलयुग के बंधन थोड़े जो नाम..... धूम मची है चारो ही धाम.....

भक्त धरम लिखता है राम,

गाता सुनाता कहता श्री राम,

अंत समय सब रटना राम..... धूम मची है चारो ही धाम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।