सहारा हो तो ऐसा हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा दर मिल गया मुझको सहारा हो तो ऐसा हो ।

तेरी किरपा से चलता है गुज़ारा हो तो ऐसा हो ॥

ज़माने में नहीं देखी, कोई सरकार इन जैसी ।

हमें ये नाज़ है मालिक, हमारा हो तो ऐसा हो ॥

ये हर दिल की तमन्ना है, तेरी चौखट पे दम निकले ।

रहे तू सामने मेरे, नज़ारा हो तो ऐसा हो ॥

किसी ने नौकरी माँगी, किसी ने चाकरी माँगी ।

मेरा तो बाप ही तू है, सितारा हो तो ऐसा हो ॥

गया ना लौटकर ख़ाली, जो आया माँगने तुमसे ।

दिया औक़ात से ज़्यादा, द्वारा हो तो ऐसा हो ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।