तेरी महिमा बाबा अपरम्पार

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हनुमत तेरी शान निराली,

लंबी लगी है कतार,

जय हो तेरी मेरे बाबा,

बालाजी सरकार.......

तेरी जय हो जय हो पवनकुमार,

तेरी महिमा बाबा अपरंपार.....

रामदूत तुम हो बलशाली,पवनपुत्र की शान निराली,

बालाजी सरकार.......

संकट मोचन नाम तुम्हारा, बाल रूप अति सुंदर प्यारा,

मां अंजनी के लाल.......

सालासर में धाम है तेरा,लगता है भगतों का डेरा,

सुनता सबकी पुकार.......

रामदूत तुम हो बलशाली, तेरी कृपा बड़ी है निराली,

नम्रता करे पुकार.......

तेरी जय हो जय हो पवनकुमार,

तेरी जय हो जय हो पवनकुमार.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।