खाटू ज़ाया करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चिंता की क्या बात है, खाटू जाया करो,

बनती वहाँ हर बात है, खाटू जाया करो….

फ़िक्र हमें न करना है, श्याम भरोसे चलना है,

सिर पे श्याम का हाथ है, खाटू जाया करो.....

पार करेगा नैया वो, बन जायेगा खिवैया वो,

दिल में ग़र जज़्बात है, खाटू जाया करो…..

करने भगतजनों के काम, खाटू में बैठा है श्याम,

बदल रहा हालात है, खाटू जाया करो…

भजन भाव होता है वहाँ, दिल लगाव होता है वहाँ,

प्रेमी जनों का साथ है, खाटू जाया करो…….

मालिक है लाचारों का, बेबस ग़म के मारों का,

दीनों का वो नाथ है, खाटू जाया करो….

पल में जीत दिलायेगा, ग़र “मोहित” हो जायेगा,

मात को देता मात है, खाटू जाया करो…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।