खाटू बुलाता रहे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ख्याल जब भी तुम्हारा मेरे श्याम आये,

कंपकपाते लब पर तुम्हारा नाम आये,

जब कभी ज़िक्र तेरा सुनकर आँख भर आये,

तेरी तस्वीर से लिपट कर मुझे आराम आये……

ओ बाबा इतनी कृपा मैं तेरी पाता रहु,

खाटू बुलाता रहे,

तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं…….

भाने लगी हैं तेरे दर की गलियां,

तुम्हार्रे दरश से खिले मन की कलियाँ,

ओ बाबा दीदार तेरा यूँ ही पाता रहूं,

खाटू बुलाता रहे,

तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं…

जबसे तेरी चौखट पे सर ये झुका है,

तबसे मेरा कोई काम ना रुका है,

ओ बाबा सर यूँ ही दर पे मैं झुकाता रहूं,

खाटू बुलाता रहे,

तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं….

तू दे रहा है मुझे दाना पानी,

तेरा शुक्रिया माधव तेरी मेहरबानी,

ओ बाबा तेरा दिया ही बस मैं खाता रहूं,

खाटू बुलाता रहे,

तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।