॥ पावन पाठ ॥
कब आओगे बालाजी महाराज लगन लगी दर्शन की…..
सुबह शाम ले नाम तुम्हारा आठो याम पुकारू,
याद सतावे नींद ना आवे कैसे धीरज धारू,
आओ देवों के सरदार लगन लगी दर्शन की……
जिन भक्तों के तुम हो रक्षक दुश्मन मार सके ना,
जिस पर बालाजी हो राजू बाजी हार सके ना,
म्हारे सिद्ध करियो सबका आज लगन लगी दर्शन की……
24 घंटे हरदम जलती पावन तेरी ज्योति,
लाखों भक्त जगत में तेरे जय जय हनुमत होती,
थारे शीश मुकुट रहो साज लगन लगी दर्शन की…….
द्वारे आते शीश झुकाते सब संकट कट जाते,
कहकशन सिंह तेरे द्वार पर मन अच्छा फल पाते,
रखते भक्तों की बाबा तुम लाज लगन लगी दर्शन की…..