भक्तों ने तुझे पुकारा

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

भक्तों ने तुझे पुकारा बाबा बजरंगी,

हम आए तेरे दवारे बाबा बजरंगी,

हो बाबा बजरंगी हो बाबा बालाजी,

हो घाटे वालेजी हो सोटे वाले जी,

भक्तों ने तुझे पुकारा बाबा बजरंगी…..

भक्त खड़े हैं झोली पसारे,

सबकी झोलियाँ भरने वाले,

सदा हमारी रक्षा करना,

सदा शरण तू हमको देना,

भक्तों ने तुझे पुकारा बाबा बजरंगी…..

सभी भक्तों की प्यास बुझा दो,

सदा भक्ति की ज्योत जल दो,

मैं क्या जानू प्यारे बाबा अद्भुत तेरी माया,

भक्तों ने तुझे पुकारा बाबा बजरंगी…..

अगर बुरे हैं तो नाथ तुम्हारे,

गर भले हैं तो हम हैं तुम्हारे,

अपनेसेवक की लाज रखना,

चरनी में मुझको बाबा रखना,

भक्तों ने तुझे पुकारा बाबा बजरंगी…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।