राधा रानी फोन पे फोन मिलावै

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा रानी फोन पे फोन मिलावै मोहे कान्हा नजर ना आवै…..

पहला फोन मीरा ने मिलाया,

सुनते ही कान्हा दौड़ा चला आया,

कान्हा पल में अमृत बनावे पर मेरा फोन ना उठावे,

रे राधा रानी फोन पे फोन मिलावै मोहे कान्हा नजर ना आवै…..

दूजा फोन द्रौपदी ने लगाया,

सुनते ही कान्हा दौड़ा चला आया,

कान्हा पल में चीर बढ़ावे पर मेरा फोन ना उठावे,

रे राधा रानी फोन पे फोन मिलावै मोहे कान्हा नजर ना आवै…..

तीजा फोन नरसी ने लगाया,

सुनते ही कान्हा दौड़ा चला आया,

कान्हा पल में भात भरावे पर मेरा फोन ना उठावे,

रे राधा रानी फोन पे फोन मिलावै मोहे कान्हा नजर ना आवै…..

चौथा फोन हरिश्चंद्र ने लगाया,

सुनते ही कान्हा दौड़ा चला आया,

कान्हा पल में घडा उठाने पर मेरा फोन ना उठावे,

रे राधा रानी फोन पे फोन मिलावै मोहे कान्हा नजर ना आवै…..

पांचवा फोन मोरध्वज ने लगाया,

सुनते ही कान्हा दौड़ा चला आया,

कान्हा पल मे लाल बचावे पर मेरा फोन ना उठावे,

रे राधा रानी फोन पे फोन मिलावै मोहे कान्हा नजर ना आवै…..

छठा फोन भक्तों ने लगाया,

सुनते ही कान्हा दौड़ा चला आया,

कान्हा पल मे दर्श करावे पर मेरा फोन ना उठावे,

रे राधा रानी फोन पे फोन मिलावै मोहे कान्हा नजर ना आवै…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।