बोलो जय-जय सिया राम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

दो अक्षर का प्यारा नाम-"बोलो जय-जय सिया राम",

इसके नाम में इतनी शक्ति-मिल जाती भूंतों से मुक्ति,

श्रद्धा लगाकै करो गुणगान-बोलो जय-जय सिया राम,

अक्षर का प्यारा नाम-"बोलो जय-जय सिया राम……..

इसके नाम से पत्थर तिरगे-ऋषि मुनि सब पार उतरगे,

हाथ जोड़ कै करो प्रणाम-बोलो जय-जय सिया राम,

अक्षर का प्यारा नाम-"बोलो जय-जय सिया राम……..

जो भी इसका सुमरण करता-उससे तो कलयुग भी डरता,

उसके साथी रहं हनुमान-बोलो जय-जय सिया राम,

अक्षर का प्यारा नाम-"बोलो जय-जय सिया राम……..

राम नाम नै जो भी भजता-बाबा उसका पहरा करता,

जोत लगाकै लाओ ध्यान-बोलो जय-जय सिया राम,

अक्षर का प्यारा नाम-"बोलो जय-जय सिया राम……..

गुरु अमन भी नाम ये जपता-इसी नाम से संकट हरता,

करो आरती सुबह और शाम-बोलो जय-जय सिया राम,

अक्षर का प्यारा नाम-"बोलो जय-जय सिया राम……..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।