तेरा नाम बड़ा कलयुग में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

तेरा बालाजी सरकार बाजे डंका मेहंदीपुर में,

बाजे डंका मेहंदीपुर में तेरा नाम बड़ा कलयुग में,

तेरा बाला जी सरकार बाजे डंका मेहन्दीपुर में……..

कटे संकट तेरे द्वारे भव सागर से तू तारे,

तेरी गूंजे जय जय कार डंका बाजे मेहंदीपुर में,

तेरा बाला जी सरकार बाजे डंका मेहन्दीपुर में……..

तेरे नाम की लागे अर्जी ना चले किसी की मर्जी,

तेरी महिमा अप्रम पार,डंका बाजे मेहंदीपुर में,

तेरा बाला जी सरकार बाजे डंका मेहन्दीपुर में………

कोई दूत बड़े बे दर्दी मेरी तभा ज़िंदगी करदी,

कर दो बाबा बेडा पार डंका बाजे मेहंदीपुर में,

तेरा बाला जी सरकार बाजे डंका मेहन्दीपुर में………

हे बाबा सोते वाले बस तुम्ही मेरे रखवाले,

मेहरा जी पर कर उपकार डंका बाजे मेहंदीपुर में,

तेरा बाला जी सरकार बाजे डंका मेहन्दीपुर में….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।