सांवरे दातार ने कमाल कर दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे दातार ने कमाल कर दिया,

दर पे आया जो भी मालामाल कर दिया

बड़ी ही पुराणी मेरे श्याम की कहानी,

शीश दान में देके बना शीश का दानी,

बात रखे कृष्ण को निहाल कर दिया,

दर पे आया जो भी मालामाल कर दिया,

दानियो में दानी मेरा खाटू वाला श्याम है ,

बड़ा दिलदार सारे देवो में महान है,

सुनके अरजी काम तत्काल कर दिया,

दर पे आया जो भी मालामाल कर दिया

दीनो का सहारा देके सुख बरसता है,

जिसका नही कोई उनको गले से लगता है,

दुष्टो का हाल बेहाल कर दिया दर पे आया जो भी माला माल कर दिया,

दर पे आया जो भी मालामाल कर दिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।