मैया सुन लेगी अरज हमारी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया सुन लेगी अरज हमारी,

ओ करके आएगी सिंह सवारी जयकारों की आवाज सुनके,

ओ माँ जयकारों की आवाज सुनके………

सच्चे दिल से जयकारा जो माँ का लगाओगे,

करोगे दीदार माँ से वरदान पाओगे,

चढ़ जाएगी नाम की खुमारी,

ओ करके आएगी सिंह सवारी जयकारों की आवाज सुनके,

ओ माँ जयकारों की आवाज सुनके………

पाप सारे मिट जाएंगे माँ के जयकारे से,

संकट सारे टल जाएंगे माँ के एक इशारे से,

प्रेम से जयकारा एक वारी,

ओ करके आएगी सिंह सवारी जयकारों की आवाज सुनके,

ओ माँ जयकारों की आवाज सुनके………

भावना की भूखी मैया प्यार से पुकारो तुम,

नैनो की छवि से माँ को दिल में उतारो तुम,

पल में बनेगी माँ तुम्हारी,

ओ करके आएगी सिंह सवारी जयकारों की आवाज सुनके,

ओ माँ जयकारों की आवाज सुनके………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।