तेरा नाम मेरे राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तुमको ही ढूंढे मेरा मन मेरे राम,

बंद आँखों से भी दिखे है मुझे मेरे राम,

सुख में हो मन मेरा या दुविधा में,

तेरा नाम सदा सुमीरा मैं,

केवट मैं मेरी नैय्या तू ही,

हर पल जपूँ तेरा नाम,

हे राम राम राम,

सिया राम राम राम,

सिया राम जय जय राम……

आंधे की तू लकुटी तू निर्बल का है बल,

तुझमें ही ये सृष्टि तुझमें ही आज और कल,

सुख में हो मन मेरा या दुविधा में,

तेरा नाम सदा सुमीरा मैं,

केवट मैं मेरी नैय्या तू ही,

हर पल जपूँ तेरा नाम,

हे राम राम राम,

सिया राम राम राम………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।