देता हरदम साँवरे तू हारे का साथ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देता हर दम सांवरे तू हारे का साथ,

मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ,

देता हर दम सांवरे…………..

रो रही आँखें मेरी हँसता ज़मान है,

मुश्किलों में घिर गया तेरा दीवाना है,

बिन तेरे कौन सुने मेरे दिल की बात,

मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ,

देता हर दम सांवरे…………..

हर कदम पर क्यों भला मैं मार खाता हूँ,

जीतना चहुँ मगर मैं हार जाता हूँ,

आजा अब तू देख ले मेरे ये हालात,

मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ,

देता हर दम सांवरे…………..

तू नहीं सुनता अगर किसको बताता मैं,

घाव जो दिल पे लगे किसको दिखता मैं,

हर्ष ज़माने ने दिए कितने ही आघात,

मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ,

देता हर दम सांवरे…………..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।