खाटू वाला श्याम है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है,

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं खाटू वाला श्याम है......

जिसकी रेहमत से होता हर इक काम है,

मेरा श्याम है मेरा श्याम है,

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है……..

हर चाहत पूरी करे दिल की आवाज को सुन कर,

फूलो की सहज सजा दी राहो से कांटे चुन कर,

ये किसी किरपा से हर सुख हर आराम है,

मेरा श्याम है मेरा श्याम है,

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है………….

मुझे याद है बीते दिन वो जब खुशिया थी ओजल सी,

हर दिन था दुःख से मिलना हर घड़ियाँ थी मुश्किल सी,

फिर किसने आकर उनको दिया आराम है,

मेरा श्याम है मेरा श्याम है,

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है,

पत्थर को मोती करदे पत्थर में फूल खिलाये,

इस जग में एक ही है जो मिटी में नाव चलाये,

वो कौन है जो गिरते को लेता थाम है,

मेरा श्याम है मेरा श्याम है,

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है……….

हम ने तो वो भी पाया जो न था हमारे हक़ में,

सोनू का नाम लिखा है तूने आज फलक पे.

ये किसी बदौलत चेहरे पे मुश्कान है,

मेरा श्याम है मेरा श्याम है,

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।