खाटू वाले का जन्मदिन आया रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आया रे आया खाटू वाले का जन्मदिन आया रे आया,

लाया रे लाया खुशियां, मेरे बाबा का जन्मदिन आया रे.....

कार्तिक महीना आया करली भक्तो ने तैयारी,

खाटू नगरी में भी देखो धूम मची है भारी,

करली अर्जी मेरी स्वीकार, आया रे आया.....

माखन मिश्री मावे का हमने केक बनाया है,

खाटू में आकर के बाबा तुमको भोग लगाया,

करलो भोग मेरा स्वीकार, आया रे आया.....

कलयुग का तू देव निराला हारे का सहारा है,

जादू वाली मोरछड़ी का लगता झाड़ा प्यारा,

हो गई ‘तिलक’ की भी मौज, आया रे आया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।