मैया की लाल चुनरी कैसी बनी

पारंपरिक
महादेव भजन दुर्गा भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

कैसे बनी कैसे बनी मैया की लाल चुनरी कैसी बनी……..

ये चुनरी विष्णु ने बनाई गोटा किनारी लक्ष्मी ने लगाई,

ऐसे बनी हो रामा ऐसे बनी मैया की लाल चुनरी ऐसे बनी……..

ये चुनरी राम ने बनाई गोटा किनारी सीता ने लगाई,

ऐसे बनी हो रामा ऐसे बनी मैया की लाल चुनरी ऐसे बनी……..

ये चुनरी भोले ने बनाई गोटा किनारी गौरा ने लगाई,

ऐसे बनी हो रामा ऐसे बनी मैया की लाल चुनरी ऐसे बनी……..

ये चुनरी कान्हा ने बनाई गोटा किनारी राधा ने लगाई,

ऐसे बनी हो रामा ऐसे बनी मैया की लाल चुनरी ऐसे बनी……..

ये चुनरी लांगुर ने बनाई गोटा किनारी भक्तों ने लगाई,

ऐसे बनी हो रामा ऐसे बनी मैया की लाल चुनरी ऐसे बनी……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।