मेरा छोटा सा परिवार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मेरा छोटा सा परिवार मैया आ जाओ एक बार,

मैया आ जाओ एक बार……….

तेरे दर पे अंधे आते है,

अन्धो को आँखे दो मैया मैया आ जाओ एक बार,

मेरा छोटा सा परिवार मैया आ जाओ एक बार…….

तेरे दर पे कोढ़ी आते है,

कोढ़ी को काया दो मैया मैया आ जाओ एक बार,

मेरा छोटा सा परिवार मैया आ जाओ एक बार…….

तेरे दर पे निर्धन आते है,

निर्धन को माया दो मैया मैया आ जाओ एक बार,

मेरा छोटा सा परिवार मैया आ जाओ एक बार…….

तेरे दर पे बाँझन आती है,

बाँझन को पुत्र दो मैया मैया आ जाओ एक बार,

मेरा छोटा सा परिवार मैया आ जाओ एक बार…….

तेरे दर पे भगत ये आते है,

भगतो को दर्शन दो मैया मैया आ जाओ एक बार,

मेरा छोटा सा परिवार मैया आ जाओ एक बार…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।