कुछ पल तो निकालो बाबा के दरबार के लिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये जिंदगी मिली है दिन चार के लिए,

कुछ पल तो निकालो बाबा के दरबार के लिए…….

कई पूण्य किये होंगे जो ये मानव तन हैं पाया,

पर भुल गए भगवन को माया में मन भरमाया,

अब तक तो जीते आए अब तक तो जीते आए,

हैं परिवार के लिए,

कुछ पल तो निकालो बाबा के दरबार के लिए......

तूने पाई पाई जोड़ी कोई कमी कहीं ना छोड़ी,

पर संग में सुन ले तेरे ना जाए फूटी कौड़ी,

कुछ धरम पूण्य तो जोड़ो धरम पुण्य तो जोड़ो,

उस पार के लिए,

कुछ पल तो निकालो बाबा के दरबार के लिए……..

ये जग है एक सराय कोई आए कोई जाएँ,

इसका दस्तुर पुराना कोई सदा ना टिकने पाएँ,

गजेसिंह बाबा को भजलो गजेसिंह बाबा को भजलो,

उद्धार के लिए,

कुछ पल तो निकालो बाबा के दरबार के लिए……..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।