गौरा मैया के प्यारे गणेश ललना

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गौरा मैया के प्यारे गणेश ललना,

भोले बाबा के प्यारे गणेश ललना,

गणेश ललना प्यारे ललना.......

मेरे विष्णु जी लाए सोने का ललना,

लक्ष्मी मैया झुलावे गणेश ललना,

गौरा मैया के प्यारे गणेश ललना......

मेरे राम जी लाए सोने का पलना,

सीता मैया झुलावे गणेश ललना,

गौरा मैया के प्यारे गणेश ललना……….

मेरे कृष्ण जी लाए सोने का पलना,

राधा मैया झुलावे गणेश ललना,

गौरा मैया के प्यारे गणेश ललना……….

मेरे हनुमत भी लाए सोने का पलना,

माँ अंजनी झुलावे गणेश ललना,

गौरा मैया के प्यारे गणेश ललना……….

सारे भक्त भी लाए सोने का पलना,

हम सब भी झुलावे गणेश ललना,

गौरा मैया के प्यारे गणेश ललना………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।