श्याम अपने चरणों में देदे नौकरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कर ले कबूल इक विनती मेरी,

श्याम अपने चरणों में दे दे नौकरी,

यही पहली इच्छा, है यही आखरी,

श्याम अपने चरणों में.....

यहां वहाँ दुनिया घुमाती है मुझको,

उंगली पे अपनी नचाती है मुझको,

हार गया करके दुनिया की चाकरी,

श्याम अपने चरणों में.....

जैसा कहेगा तू वैसा ही करूँगा,

चौखट पे तेरी पड़ा मैं रहूंगा,

सारी ही मर्जी चलेगी तेरी,

श्याम अपने चरणों में.....

मुझपे ये होगा तेरा अहसान बाबा,

शर्मा का कर दे कल्याण बाबा,

संजय और दीप को आरज़ू तेरी ,

श्याम अपने चरणों में.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।