हनुमत मोरी अर्ज सुनाओ राम लला को

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हनुमत मोरी अर्ज सुनाओ राम लला को,

राम को बोलो जय श्री राम सीता को प्रणाम,

लक्ष्मण को बोओ रामराम कहिये मोरो नाम,

मन तरस राम दर्शन बोलो राम लला को.......

सुरसा से प्राण बचाकर, लांघ गए थे सागर,

सीता जी को ढूंढ लिया लंका में जाकर,

राममुद्रिका सिय को दी वाटिका आकर,

उजारी सारी वाटिका सारे फल खाकर,

जब राम काज इतने किये हो तो बोलो रामलला को.......

अक्षय कुमार को मारकर, मचा दी हाहाकार,

लका सारी जला के असुरो का दिया संहार,

सीना अपना चीर के दिखाया राम को प्यार,

आप राम के परम् सेवक शिव हो अवतार,

मैं भारी संकट में उलझो हु बोलो राम लला को......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।