लाये रंग गुलाल श्याम खेलेंगे होली

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आजा मंदिर से बहार आयी भक्तो की टोली,

हम लाये रंग गुलाल श्याम खेलेंगे होली,

श्याम खेलेंगे होली श्याम खेलेंगे होली,

हम लाये रंग गुलाल श्याम खेलेंगे होली…….

नीला पीला लाल गुलाबी रंग अबीर है लाये,

भर पिचकारी करके तैयारी ग्वाल बाल सब आये,

ग्वाल बाल सब आये,

एक दूसरे पे मले गुलाल माथे पे रोली,

हम लाये रंग गुलाल श्याम खेलेंगे होली…….

आयी रंगो की ऋतू है रंगीली,

अजब सी मस्ती छायी,

अजब सी मस्ती छायी…….

आज बना है कोई राधा कोई कृष्णा कन्हाई,

कोई कृष्णा कन्हाई,

तेरे ऐसा चढ़ा है खुमार,

हमने सुध बुध खोली,

हम लाये रंग गुलाल श्याम खेलेंगे होली……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।