होली में हुड़दंग मचावे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बरसाने में आ गए, नंदगाँव से श्याम,

इधर से राधा आ गई, छोड़ के सारे काम......

होली में हुड़दंग मचावे , आओ राधे प्यारी,

मेरे संग है ग्याल गोपिया ले आओ तुम सारी,

ओ राधे........... ले आओ तुम सारी,

ओ राधे......... ले आओ तुम सारी,

आज तुम्हे ना छोड़ेगी, सखियाँ बरसाने वारी,

हो के खड़ी तैयार सभी हम देखे बाट तुम्हारी,

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी,

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी.....

आज ना छोड़ेगे होली पे, डंग बिगाडे थारो,

हम लठन ते करे स्वागत, यही रिवाज़ हमारो,

पास नही आने दे हमको, हाथ लई पिचकारी,

मेरे संग है ग्याल गोपिया ले आओ तुम सारी,

ओ राधे........... ले आओ तुम सारी,

ओ राधे......... ले आओ तुम सारी......

कई तरह के रंग घुलवाए, आज कन्हैया कारे,

बरसाने की गली गली में, धूम मचावे सारे,

पहले का रंग ना उतरो, मेरी चुनर नई बिगाड़ी

हो के खड़ी तैयार सभी हम देखे बाट तुम्हारी

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी,

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी.....

कीच मचेगी बरसाने में, ऐसो रंग बरसावे,

हल्के में नही लेना दूध, छटी को याद दिलावे,

मुख से झड़ते फूल तुम्हारे दाऊ जब मीठी गारी,

मेरे संग है ग्याल गोपिया ले आओ तुम सारी,

ओ राधे........... ले आओ तुम सारी,

ओ राधे......... ले आओ तुम सारी......

तू कान्हा में तेरी राधा, संग मिल खेले होली,

भूलन त्यागी कहे करेगे, खूब आज बरजोरी,

भर रहे गोपी ग्याल जोश में इक दूजे पे भारी,

हो के खड़ी तैयार सभी हम देखे बाट तुम्हारी,

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी,

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी.....

होली में हुड़दंग मचावे , आओ राधे प्यारी,

मेरे संग है ग्याल गोपिया ले आओ तुम सारी,

ओ राधे........... ले आओ तुम सारी,

ओ राधे......... ले आओ तुम सारी,

आज तुम्हे ना छोड़ेगी, सखियाँ बरसाने वारी,

हो के खड़ी तैयार सभी हम देखे बाट तुम्हारी,

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी,

सांवरे......... देखे बाट तुम्हारी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।