खाटू वाला साथ मेरे चल रहा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देख के ज़माना मुझे जल रहा है,

खाटू वाला साथ मेरे चल रहा है,

दिल के सभी को यही खल रहा है,

खाटू वाला साथ मेरे चल रहा है,

जय जय श्री श्याम.........

चलेगा भई चलेगा ये साथ तेरे चलेगा....

मान मुझे छोटा कभी पास ना बिठाया,

अपनों ने कर दिया मुझको पराया,

मेरी तक़दीर को बदल रहा है,

खाटू वाला साथ मेरे चल रहा है,

देख के ज़माना.........

दांव कई खेले पर दाल ना गली है,

मुझपे किसी की कोई चाल ना चली है,

बैठा बैठा हाथ वहीँ मल रहा है,

खाटू वाला साथ मेरे चल रहा है,

देख के ज़माना.........

चलेगा भई चलेगा ये साथ तेरे चलेगा.....

सांवरे से मांगू यही मुझे ना भुलाना,

तेरे ही भरोसे बाबा तेरा ये दीवाना,

लाड में सचिन तेरे पल रहा है,

खाटू वाला साथ मेरे चल रहा है,

देख के ज़माना.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।