कृपा करो महाराज

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

दोहा – बेगी हरो हनुमान महाप्रभु,

जो कछु संकट होय हमारो,

कौन सो संकट मोर गरीब को,

जो तुम से नहीं जात है टारो…….

जय जय जय हनुमान गोसाई,

कृपा करो महाराज,

जय जय जय हनुमान गोसाई,

कृपा करो महाराज,

जय जय जय हनुमान गोसाईं,

कृपा करो महाराज…….

तन में तुम्हरे शक्ति विराजे,

मन भक्ति से भीना,

जो जन तुम्हरी शरण में आये,

जो जन तुम्हरी शरण में आये,

दुःख दरद हर लीना, हनुमत,

दुःख दरद हर लीना,

महावीर प्रभु हम दुखियन के,

तुम हो गरीब निवाज, हनुमत,

तुम हो गरीब निवाज, हनुमत,

जय जय जय हनुमान गोसाईं,

कृपा करो महाराज…….

राम लखन वैदेही तुम पर,

सदा रहे हर्षाये,

हृदय चीर के राम सिया का,

हृदय चीर के राम सिया का,

दर्शन दिया कराए, हनुमत,

दर्शन दिया कराए, हनुमत,

दोऊ कर जोड़ अरज हनुमंता,

कहियो प्रभु से आज, हनुमत,

कहियो प्रबु से आज, हनुमत,

जय जय जय हनुमान गोसाईं,

कृपा करो महाराज…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।