मेरे खाटू वाले श्याम बना दो बिगड़ी मेरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू वाले श्याम बना दो बिगड़ी मेरी,

मेरे लीले वाले श्याम बना दो बिगड़ी मेरी.....

अर्ज़ी हमारी मर्ज़ी तुम्हारी,

मैं तो जपती आठों धाम बना दो बिगड़ी मेरी,

मेरे खाटू वाले श्याम.....

जग की सताई हूँ तेरे दर आयी हूँ,

मेरी विनती है बारम्बार बना दो बिगड़ी मेरी,

मेरे खाटू वाले श्याम.....

हमने सुना है बिगड़ी को बनाते,

सब भक्तों को पार लगाते,

मेरी विनती सुनलो आज बना दो बिगड़ी मेरी,

मेरे खाटू वाले श्याम.....

हमने सुना है हारे के सहारे,

इस दुनिया से हम भी हारे,

मेरा ले लो हाथ में हाथ बना दो बिगड़ी मेरी,

मेरे खाटू वाले श्याम.....

बीच भँवर में नैया हमारी,

सब भक्तों के तुम हितकारी,

मेरी नैया लगा दो पार बना दो बिगड़ी मेरी,

मेरे ख़ातिर वाले श्याम बना दो बिगड़ी मेरी,

मेरे लीले वाले श्याम बना दो बिगड़ी मेरी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।