झोली भर बाबा खुशियों से मेरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्यारे श्याम धनी दुनियां से सुनी महिमा तेरी,

झोली भर बाबा खुशियों से मेरी.....

जो भी हारा है दर तेरे आता,

उसे तेरा सहारा मिल जाता,

मैं भी टूटा हूं जी, जग ने लूटा हूं जी हो गया ढेरी,

झोली भर बाबा खुशियों से मेरी.....

मैंने जिसको भी अपना है माना,

वक्त आने पे निकला बेगाना,

किस्मत खोटी मेरी आंख रोती मेरी कर ना देरी,

झोली भर बाबा खुशियों से मेरी.....

सारा जग कर गया है किनारा,

बस बचा है तो वो तेरा द्वारा,

जान से प्यारे जी, कर गए सारे जी, हेराफेरी,

झोली भर बाबा खुशियों से मेरी......

मेरा जीवन है तेरे हवाले,

ठुकरा चाहे अपना बनाले,

दिल में दर्द भरा सर झुकाए खड़ा चौखट तेरी,

झोली भर बाबा खुशियों से मेरी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।