होली खेलें तेरे सागे सांवरिया सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम…….

फागण का महीना बाबा आऊं तेरे द्वार,

होली खेलें तेरे सागे सांवरिया सरकार.....

भर गुलाल तेरे गाल लगाऊं,

माथे पे तेरे तिलक सजाऊँ,

पाके दर्शन तेरे मुख के दिल के जुड़ गए तार,

होली खेलें तेरे सागे सांवरिया सरकार.....

तेरे प्रेम का रंग चढ़ाऊँ,

मस्त फिरूं खाटू में आऊं,

तेरे नाम की मस्ती मुझको करदे भव से पार,

होली खेलें तेरे सागे सांवरिया सरकार......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।