श्याम मै तेरा लाडला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऊँगली पकड़ के ले आया मुझे,

खाटू नगरी घुमाया मुझे,

श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला.......

देखि ऐसी जन्नत ना देखी और कहीं,

तेरी खाटू नगरी है दुनिया से हसीं,

रखना मुझे चरणों तले पूजा करूँ तेरी,

तेरे बिना तू ही बता क्या ज़िन्दगी मेरी,

मैं तेरी बाहों की गोद में पला,

श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला……..

हार के जब राह में मैं थक गया था श्याम,

आके उसी पल तूने पकड़ा मेरा हाथ,

ऐसी दया किस भाव पे बाबा जो तूने किया,

ऐसी ख़ुशी देदी मुझे अपना बना लिया,

तू नहीं तो दुनिया में कुछ नहीं मेरा,

श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला….

कैसे करूँ शुक्रिया ये तो बता,

किस जनम का बाबा उपकार ये किया,

दुनिया मेरी बदलने लगी जो साथ तू मेरे,

साथी कोई तुमसे नहीं संजीव ये कहे,

प्रेम ये तुम्हारा ना हो कभी कम,

श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।