राधा रानी के मंदिर में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

होली में रंग उड़े भारी राधा रानी के मंदिर में,

भक्तों की भीड़ लगी भारी राधा रानी के मंदिर में.....

राधा के माथे पर बिंदिया सोहै,

टीके में रंग भरे भारी राधा रानी के मंदिर में………

राधा के कानों में झुमके सोहै,

नथनी में रंग भरे भारी राधा रानी के मंदिर में……..

राधा की गले में हरवा सोहै,

माला में रंग भरे भारी राधा रानी के मंदिर में………

राधा के हाथों में चूड़ियां सोहै,

मेहंदी में रंग भरे भारी राधा रानी के मंदिर में…..

राधा के पैरों में पायल सोहै,

महावर पर रंग चढ़े भारी राधा रानी के मंदिर में…

राधा के अंगों में लहंगा सोहै,

चुनरी में रंग लगे भारी राधा रानी के मंदिर में……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।