बनेंगे बिगड़े काम खाटू चलिये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बनेंगे बिगड़े काम खाटू चलिये,

बोल के जय श्री श्याम खाटू चलिये,

बाबा श्याम के धाम खाटू चलिये,

बोल के जय श्री श्याम खाटू चलिये……..

घर से आप निकलिये आपके साथ निकल देंगे बाबा,

हाथ पकड़ के साथ साथ खाटू को चल देंगे बाबा,

ले के उनका नाम खाटू चलिये,

बोल के जय श्री श्याम खाटू चलिये.....

रिंगस से खाटू नगरी सब पैदल चल कर जाते हैं,

बाबा के चरणों में प्रेमी प्रेम निशान चढ़ाते हैं,

लेकर श्याम निशान खाटू चलिये,

बोल के जय श्री श्याम खाटू चलिये……

लम्बी लाइन में लग के साँवरिया के दर्शन होंगे,

श्याम प्रेमियों के संग लाइन में ही संकीर्तन होंगे,

मिलेंगे बाबा श्याम खाटू चलिये,

बोल के जय श्री श्याम खाटू चलिये…..

खाटू नगरी में बाबा की किर्पा ख़ूब बरसती है,

“मोहित” कर ले सब के मन को,मिलती वहाँ वो मस्ती है,

मिलता वहाँ आराम खाटू चलिये,

बोल के जय श्री श्याम खाटू चलिये…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।