ओ मोहन तेरे आने से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ मोहन तेरे आने से बड़ी धूम मची है होली में…….

दिल ग्वालों का मचल रहा जो ग्वाले है तेरी टोली में,

ओ मोहन तेरे आने से बड़ी धूम मची है होली में…….

वृषभान दुलारी मटक रही रंग भर के फिरे है झोली में,

ओ मोहन तेरे आने से बड़ी धूम मची है होली में…….

बृज नगरीया झूम रही तारीफ़ करे बृज बोली में,

ओ मोहन तेरे आने से बड़ी धूम मची है होली में…….

महिमा कमल सिंह गा रहा तेरी राधा से आंख मिचोली में,

ओ मोहन तेरे आने से बड़ी धूम मची है होली में……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।