खाटूवाले श्याम हमारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटूवाले श्याम हमारे तेरे भरोसे तेरे सहारे,

चले गुजारा भगतों का,

लीले वाले श्याम हमारे तेरे भरोसे तेरे सहारे......

तुझसा देव मिला हमको नही फिक्र हमको बाबा,

तुझसे जीवन चलता है भगतों का तू ही दाता,

नैया सबकी तेरे हवाले देव दयालू खाटू वाले,

चले गुजारा भगतों का……..

श्याम दया का सागर है भरता सबकी गागर है,

उसको उतना दे देता जिसकी जितनी चादर है,

जिसने जैसी लगन लगाई उसकी वैसी करी सुनाई,

चले गुजारा भगतों का……..

शरण जो तेरी आया है उसको गले लगाया है,

जिसने जो मन्नत मांगी खाली नही लौटाया है,

"हर्ष' जो तेरा नाम पुकारे उसको तू संकट से उबारे,

चले गुजारा भगतों का,

लीले वाले श्याम हमारे तेरे भरोसे तेरे सहारे…………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।